गौरेला पेंड्रा मरवाही, 13 सितंबर 2023/ जिले में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्को में महिला स्व सहायता समूहों सहित स्थानीय उद्यमियों और युवाओं को रोजगार के अवसर मिले है। रीपा में संचालित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही उनके आय में वृद्धि हो रही है। रीपा केंद्र बारीउमराव में फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई में राधिका महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण कर 3 लाख 54 हजार रुपए बिक्री कर चुके है।
कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के मार्गदर्शन और परियोजना निदेशक श्री कौशल प्रसाद तेदुलकर के नेतृत्व में इन रीपा केंद्रों का बेहतर संचालन हो रहा है। जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम श्री दुर्गाशंकर सोनी ने बताया कि समूह की सदस्य श्रीमती दुवासा पुरी फ्लाई एश ब्रिक्स निर्माण मशीन को ऑपरेट कर रही है और समूह की सभी महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर फ्लाई ऐश का निर्माण कर रहीं है। समूह द्वारा अब तक 1 लाख 30 हजार से अधिक फ्लाई ऐश ब्रिक्स ईटों का निर्माण किया है। इनमें से 1 लाख 18 हजार इंटों की बिक्री 3 लाख 54 हजार रुपये में कर चुके है। समूह में तेजकुंवर, राजकुमारी, सुनीता, गायत्री, क्रांति एवं मोनिका शामिल है।