Sunday, April 20, 2025
Homeस्वास्थमितानीन दीदियां घर तक पहुंचकर दे रही स्वस्थ सुविधा-केबिनेट मंत्री श्री अकबर

मितानीन दीदियां घर तक पहुंचकर दे रही स्वस्थ सुविधा-केबिनेट मंत्री श्री अकबर

कवर्धा : प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर कल वीर सावरकर भवन में आयोजित मितानीन सम्मान समारोह में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने स्वास्थ्य सेवाओं की पहली पंक्ति में कार्य करने वाली मितानिनों का साल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित और राज्य गीत के साथ किया गया। मंत्री श्री अकबर ने सभी मितानीन दीदियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मंत्री श्री अकबर ने मितानीन दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार और आम जन समुदाय के बीच की कड़ी का कार्य करते है। इसकी शुरुआत प्रदेश में 2002 में की गई थी और लगातार इसका विकास हुआ है। जहा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंच पाते है, वहां तक पहुंचकर सेवा कार्य करते है, यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए मितानिन बहनों के योगदान देखते हुए को राज्य मद से 2200 रूपए प्रतिमाह देने की घोषण की है। उन्होंने कहा कि मितानीन दीदियां समय पर जाकर लोगों की सहायता करते है और आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि दीदियों की जितनी तारीफ और सराहना की जाए वह कम है। वे सदैव कार्य के लिए तत्पर होते है और लोगों की सहायता भी करते है। उन्होंने कहा कि बोड़ला, कवर्धा और सहसपुर लोहारा में मितानिन भवन के लिए स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार आने वाले समय में सभी कार्य पूरा करने का हर प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री कलीम खान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, श्री कलीम खान, पाषर्द श्री मोहित महेश्वरी, श्री अगम दास अनंत सहित जनप्रतिनिधि, मितानिन दीदी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home