Thursday, April 10, 2025
Homeभारतकवर्धा में केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा नगर पंचायत...

कवर्धा में केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को 02 करोड़ 17 लाख 24 हजार रूपए से स्वीकृत विकास मूलक कार्यों की सौगत दी

  • मंत्री श्री अबकर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में 25 कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया
  • ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों का समुचित विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल-केबिनेट मंत्री श्री अकबर

कवर्धा :- प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, विधि-विधायी मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को जन आकांक्षाओं के अनुरूप 02 करोड़ 17 लाख 24 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत 25़ अलग-अलग विकास मूलक कार्यां की विधिवत भूमिपूजन किया। मंत्री श्री अकबर ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सहसपुर लोहारा नगर पंचायत को 02 करोड़ 17 लाख 24 हजार रूपए की सौगात मिलने से विकास के मुख्यधारा में जोड़कर आगे बढ़ने में विशेष बल मिलेगा।

   केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि क्षेत्रों का विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है। उनकी मांगों के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किया है। जिसका आज भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य होने से क्षेत्र का विकास होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना और जनहित से जुड़े मांग, समस्याओं का प्राथमिकता में निदान भी किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आनारा साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, श्री अगम दास अनंत सहित पार्षदगण, सभापति, एल्डरमेन, जन प्रतिनिधि, युवा उपस्थित थे।

मंत्री श्री अकबर ने 02 करोड़ 17 लाख 24 हजार रूपए से स्वीकृत विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में 19 लाख 40 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 01 में नया तालाब रास्ते के लिए पुलिया निर्माण कार्य, 10 लाख 60 हजार रूपए की लागत से वार्ड 02 में बुद्द्धु यादव के घर से नरायण साहू के घर तक एवं सीताराम के घर से त्रिलोचन घर, बोरपंप तक आरसीसी नाली निर्माण, 8 लाख 81 हजार रूपए की लागत से वार्ड 02 में राजाराम के घर से गोविंद के घर के पास आरसीसी नाली निर्माण, 01 लाख 49 हजार रूपए की लागत से वार्ड 03 खेलन यादव से पिरित के घर तक सीसीरोड़ निर्माण, 02 लाख 12 हजार रूपए की लागत से वार्ड 03 गोरे साहू के घर से दिनेश घर तक सीसीरोड़ निर्माण, 10 लाख 20 हजार रूपए की लागत से वार्ड 03 में त्रिलोचन साहू के घर तक सीसी रोड़ निर्माण, 04 लाख रूपए की लागत से वार्ड 04 में पचरी निर्माण कार्य, 05 लाख 22 हजार रूपए की लागत से वार्ड 04 में सदाराम पटेल के घर से पंप हाउस तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इसी तरह 01 लाख 30 हजार रूपए की लागत से वार्ड 04 आंगनबाड़ी में बाउड्रीवॉल निर्माण, 13 लाख 50 हजार रूपए की लागत से वार्ड 05 में लीला मैदान में सीसी रोड़ निर्माण कार्य, 03 लाख 20 हजार रूपए की लागत से वार्ड 06 मानसिंह के घर से बीसे घर तक आरसीसी नाली निर्माण, 01 लाख 90 हजार रूपए की लागत से वार्ड 06 राजेन्द्र धुर्वे घर से प्रकाश रजक के घर एवं राम खेलावन के घर तक सीसी रोड़ निर्माण, 02 लाख 19 हजार रूपए की लागत से वार्ड 06 लाल बहादुर के घर से मन्नू पटेल के घर तक सीसी रोड़ निर्माण, 11 लाख 24 हजार रूपए की लागत से वार्ड 06 में मुक्तिधाम के लिए एप्रोज रोड़ निर्माण, 17 लाख 55 हजार रूपए की लागत से वार्ड 07 एवं 04 को जोड़ने के लिए सुखा नाला पर पुलिया निर्माण  कार्य, 01 लाख 30 हजार रूपए की लागत से वार्ड 07 गणेश मेरावी के घर से शत्रुहन के घर तक सीसी रोड़ निर्माण 04 लाख 31 हजार रूपए की लागत से वार्ड 07 जमात चौक में सीसीरोड़ निर्माण, 03 लाख 24 हजार रूपए की लागत से वार्ड 14 में नाथु घर से अघनु पटेल के घर तक आरसीसी नाली निर्माण, 02 लाख 80 हजार रूपए की लागत से वार्ड 14 में बाउड्रीवाल निर्माण, 18 लाख 34 हजार रूपए की लागत से वार्ड 14-15 में मुक्तिधाम उन्नयन कार्य, 12 लाख 26 हजार रूपए की लागत से वार्ड 14 में मेन रोड (खदान से) शीतला मंदिर तक सीसी रोड़ निर्माण, 37 लाख 12 हजार रूपए की लागत से वार्ड सांस्कृति भवन मरम्मत कार्य, 10 लाख रूपए की लागत से पनिका समाज भवन, 3 लाख 35 हजार रूपए की लागत से वार्ड 11 में शासकीय अस्पताल में शौचालय निर्माण और 11 लाख 80 हजार रूपए की लागत से बालक प्राथमिक शाला में दीर्घ मरम्मत कार्य का विधिवत भमिपूजन कर आधारशीला रखी।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. SMAS лифтинг – безопасный, быстрый и эффективный способ привести кожу в порядок
    смас лифтинг лица [url=smas-lift.ru]smas-lift.ru[/url].

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home