Friday, April 18, 2025
Homeभारतसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर लोहारा में हुआ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसपुर लोहारा में हुआ स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

  • केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने 34 लाख 64 हजार रूपए की लागत से 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड का किया लोकार्पण

कवर्धा :- प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 34 लाख 64 हजार रूपए की लागत से 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने इसके लिए नागरिकों और चिकित्सकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

     केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड बनने से स्वास्थ सुविधाओं का बेहतर लाभ नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल रोजगार के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ घर तक पहुंचाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। शहरी क्षेत्रों की बस्तियों में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की गई। इसके माध्यम से मोबाइल मेडिकल यूनिट चिन्हांकित स्थलों पर जाकर लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं दवा वितरण करती है। इसके शुरु होने से लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मिलने से अब समय और पैसे की बचत होने लगी है। उन्होंने बताया कि राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने, गंभीर तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले व्यय से बचाने के लिए राज्य शासन द्वारा संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के इलाज के लिए प्रदान कर रहा है जिससे स्वस्थ एवं बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके।

     केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के साथ दूरस्थ और पहुंच के दृष्टिकोण से दुर्गम क्षेत्रों में लोगों के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। जिसके माध्यम से ऐसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उन्हें गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधा लोगों के घर तक पहुंच रही है। इसका मुख्य उद्देश्य हाट-बाजारों के माध्यम से वन, पहाड़ी तथा अन्य दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों जन-जातीय समूहों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान करना है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य श्री भगवान सिंह पटेल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा, अगम दास अनंत सहित जन प्रतिनिधि, युवा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home