Tuesday, March 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम गोपालपुर एवं झाड़ीखैरी में मनरेगा सहित...

राजनांदगांव जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम गोपालपुर एवं झाड़ीखैरी में मनरेगा सहित अन्य कार्यों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव :- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित कुमार ने आज छुरिया विकासखंड के ग्राम गोपालपुर एवं झाड़ीखैरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत अप्रारंभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए तथा निर्माणाधीन आवास जिनकी द्वितीय एवं तृतीय किश्त प्रदाय कर दिए गए है, उन्हें शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यहां स्कूलों का निरीक्षण भी किया और वहां स्मार्ट टीवी के माध्यम से किए जा रहे अध्यापन कार्य के संबंध में जानकारी भी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments