Monday, August 25, 2025
HomeविदेशG20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत नहीं आएंगे पुतिन, क्या अमेरिकी...

G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत नहीं आएंगे पुतिन, क्या अमेरिकी बाइडेन के चलते नहीं आने का लिया

नई दिल्ली :- रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत नहीं आएंगे। माना जा रहा है कि पुतिन ने यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत आने के कारण लिया है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मॉस्को में मीडिया से कहा कि रूसी राष्ट्रपति G20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। पेसकोव ने इस दौरान कहा कि अब मुख्य जोर यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान चलाने पर है।
G20 शिखर सम्मेलन अगले महीने 9-10 सितंबर को दिल्ली में होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है और वह 7 से 10 सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे। बाइडेन का कार्यक्रम तय होने के बाद सम्मेलन में पुतिन के शामिल होने को लेकर आशंकाएं जताई जा रही थीं, जो अब सही साबित हुई हैं।
आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ने के बाद से ही रूस और अमेरिका के संबंध तनाव के चरम पर पहुंच गए हैं। युद्ध में अमेरिका खुलकर यूक्रेन के साथ खड़ा रहा है और हर कुटनीतिक मंच पर रूस को चौतरफा घेरने की कोशिश की है। यही कारण है कि पुतिन और बाइडेन किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक दूसरे का सामना करने से बचते रहे हैं। पुतिन का G20 के लिए नहीं आने का फैसला इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments