कोरबा :- जिले के पाली तानाखार से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम चुनाव लड़ेंगे। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा से श्याम सिंह मरकाम गोंगपा प्रत्याशी होंगे। बता दें कि गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक हासपेंन दादा हीरा सिंह मरकाम के सुपुत्र हैं। गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने बसपा और प्रदेश के एक क्षेत्रीय दल से गठबंधन की बात कही है। बता दें कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीटों में गोंडवाना का खासा प्रभाव है। भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट पर भी गोंडवाना का जनाधार लगातार बढ़ा है। 2013 के विधानसभा चुनाव में भरतपुर सोनहत में गोंगपा को 18,000 वोट मिले थे। इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बोट बैंक बड़कर 27,000 वोट हो गए थे।