मंडला -: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक 13 नवम्बर 2022 को गोंडी जनजातीय धर्मशाला संगम घाट महाराजपुर मंडला मप्र में सम्पन्न हुई। जिसमें 15 नवंबर को युगपुरुष बिरसा मुंडा जयंती अपने – अपने विकासखंड क्षेत्र में मनाने एवं संगठन का विस्तार किया गया। साथ ही कुछ लोगों को पदाधिकारी भी नियुक्त किया गया । आज कांग्रेस भाजपा की सरकारें हमारे सब कुछ छीनकर यहां तक हमारी थाली से रोटी भी छीन लिया। चार महीने से गरीबो को गेहूं नही दिया और कहते है भूखे पेट गौरव दिवस मनाओ, क्या एक दिन रोटी की पैकिट बांटकर मध्य प्रदेश भाजपा सरकार गरीबों को खुश करना चाहते है। वहीं दूसरी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार आदिवासियों के आरक्षण खा गया। जिसको लेकर, 16 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री निवास का घेराव है वहां पहुंचे। बैइमानो के उल्लू बनाओ कार्यक्रम में आने की जरूरत नही है। आज गोंडवाना के लोग जनजातीय नेतृत्व विहिन समाज बन गया है। आज हमारे लिए दूसरे लोग लोकसभा, विधानसभा में बात करते है। सड़कों पर रैलियां, आंदोलन सभा कार्यक्रम करते है। अधिकांश जगह पर दूसरे लोग आदिवासी, आदिमजाति, वनवासी, जनजातियों के नेता बने हुए है। आजादी के पहले जो लंगोटी थे, आज भी वही लंगोटी उनके पीछे पर लटके हुए है। 15 करोड़ आदिवासियों का विकास क्यो नही हुआ है। देश प्रदेश में जितना भी डेव्हलपमेंट पर डिस्कस एवं आदिवासी मुद्दो पर परिचर्चा होती है। उसमें दूसरे लोग ही बात करते हैं, हम देश में कही भी नही, हाशिए में डाल दिए गए है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक जनजातीय धर्मशाला संगम घाट महाराजपुर में हुआ संम्पन
RELATED ARTICLES