Wednesday, March 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में ठंड देगी दस्तक उत्तर से आ रही हवा, पड़ेगी कड़ाके...

रायपुर में ठंड देगी दस्तक उत्तर से आ रही हवा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रायपुर -: प्रदेश में उत्तर से शुष्क व ठंडी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से अब पारा गिरना शुरू होगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी ।
शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से ठंड में बढ़ोतरी रही। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ी। सुबह-सुबह और रात में ठंड का प्रभाव भी दिखने लगा है। ठंड बढ़ते ही अब लोगों के घरों में गर्म कपड़े भी बाहर निकलने लगे है। प्रदेश भर में कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली शुष्क व ठंडी हवा के प्रभाव से अब प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments