Saturday, April 19, 2025
Homeभारतगोण्डवाना सेवा न्यास अमूरकोट अमरकंटक के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुआ सम्पन्न

गोण्डवाना सेवा न्यास अमूरकोट अमरकंटक के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुआ सम्पन्न

बी.एल.जगत अमरकोट -:  विगत दिनांक 06.11.2022 को गोण्डवाना सेवा न्यास अमूरकोट अमरकंटक के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक प्रधान कार्यालय अंखड ज्योति कलश फडापेन ठाना कपिला संगम जमुनादादर अमरकंटक में जनक ध्रुव जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष गोण्डवाना सेवा न्यास अमूरकोट अमरकंटक ) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अनेक राज्यों के प्रदेश संयोजकों, जिला संयोजकों तथा प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे। बैठक में प्रमुख रूप से न्यास के सदस्यता बढाने पर चर्चा किया गया। आगामी नववर्ष 2023 गोण्डवाना सेवा न्यास अमूरकोट अमरकंटक के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुआ सम्पन्न को गोण्डवाना रत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी के जयंती समारोह में आयोजित होने वाले “अखिल गोण्डवाना गोण्डी धर्म एवं साहित्य सम्मेलन “के कार्यक्रम के आयोजन पर भी विचार विमर्श किया गया।इस वर्ष के कार्यक्रम में 09.01.2023 से 15.01.2023 विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा प्रथम दिवस गोण्डवाना स्टुडेंट आफ इंडिया की बैठक (युवा महोत्सव),द्वितीय दिवस मात्रृशक्तियों का बैठक सहसम्मान तृतीय दिवस ,समाज हित कार्य करनेवाले समाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक सहसम्मान , चतुर्थ दिवस पंडा ,भूमका ,पुजारियों का प्रशिक्षण ,पंचम दिवस गोण्डवाना रत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी की जंयती समारोह ,अखिल गोण्डवाना गोण्डी धर्म, एवं साहित्य सम्मेलन का आयोजन ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां ,गोण्डी साहित्य लिखनेवाले ,साहित्यकार ,लेखक ,गीतकार ,कला ,संस्कृति पर कार्य करनेवाले हस्तियों का सम्मान । सम्मेलन में आनेवाले श्रद्धालुओं जनसमूहों,सभी आगुन्तको के भोजन व्यवस्था पर विचार किया गया।इस और अधिक चर्चा आगामी बैठक में किया जावेगा।बैठक में प्रमुख रूप से तिरुमाल -केहर सिंह इनवाती जी (इंजीनियर एवं फाउंडर मेंबर ), प्रेमशाह मरावी जी (गोण्डवाना पपिहा स्वर लहरी डिंडौरी मध्यप्रदेश),लया संगीता प्रेमशाह मरावी (युवा सरपंच), आर.डी.ध्रुव साहब (गोण्डवाना स्टुडेंट आफ इंडिया प्रमुख पदाधिकारी), चेमसिंह मरकाम (कार्यवाहक अध्यक्ष गोण्डवाना शा.कर्मचारी यूनियन छत्तीसगढ़) ,कृष्णा पोर्ते जी (डोंगरगढ़) संतोष ध्रुव (डिप्टी रेंजर),राधेश्याम पोर्ते( शिक्षक कोटा), बी.एस.मरावी बिलासपुर ,अशोक ध्रुव (कोषाध्यक्ष), कीर्ति खुशरो (जिला पंचायत कार्यक्रम अधिकारी सूरजपुर),हेमंत मरावी (अधिवक्ता)पुष्पा पंद्राम, एन.एन.ध्रुव ,(अनूपपुर) , राजकुमार पोर्ते (बिछिया), एस.एस.मरावी (छिंदवाड़ा),डां.बालमुकुंद सिंह मरावी(सचिव),अनेकों प्रबुद्धजनों ,एवं सक्रिय सदस्यों ने बैठक में अपनी उपस्थिति प्रदान किये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home