धमधा :- राजा सांड विजयी के वंशज फिर से धमधा में आयोजित तीन दिवसीय गोंडवाना महोत्सव में जुटेंगे। इसमें 3-4-5 नवंबर को ईशर गौरा महापूजा का आयोजन होगा। इसमें तीन दिन तक गोंडियन संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसका आयोजन मरकाम राजपरिवार अरण्ड (महासमुंद) कर रहा है। 3 नवंबर 2021 गुरूवार को शाम 5 बजे राजपरिवार का आगमन व स्वागत होगा। – शाम 7 बजे से जंगो (मातृशक्ति)व लिंगो देव (शिव) की पूजा, फूलकुचाई का कार्यक्रम होगा। 4 नवंबर 2021 शुक्रवार को सुबह 9 बजे चुलमाटी होगा, जिसमें आमबगीचा की मिट्टी ईशर राजा के लिये, छिंद पेड़ के नीचे की मिट्टी गौरा माता के लिये, लिंगो देव के लिये सेमर पेड़ की मिट्टी लायी जाएगी।शाम 4 बजे- ईसर राजा गौरा माता मूर्ति निर्माण, शाम 5 बजे- गोंडियन नृत्य मंडली व्दारा बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण व नगरवासियों को निमंत्रण, शाम 7 बजे सामाजिक अतिथि श्री मोहन मरकाम, प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, विधायक सिहावा व उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर, श्री चुन्नीलाल साहू, सांसद महासमुंद व पूर्व विधायक श्रवण मरकाम का आगमन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनिता गुप्ता करेंगी।
इसके बाद रात 8 बजे- बारात स्वागत, रात 9 बजे- पाणीग्रहण व फेरा, रात 10 बजे-पांरपरिक लोकगीत के साथ विधि विधान से पूजा एवं रात 11 से सुबह तक- गोंडीगाथा व लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी।
5 नवंबर को सुबह 8 बजे से नर्मदा स्नान, गंगा पूजन, ईसर गौरा का नगर भ्रमण होगा। इसमें धर्मधाम गौरवगाथा समिति के साथ नगर पंचायत सहयोग कर रही है।