Tuesday, August 26, 2025
Homeछत्तीसगढ़गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के दृतीय पुण्यतिथि दिवस पर...

गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के दृतीय पुण्यतिथि दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील

मनेंद्रगढ़ :- गोंडवाना सांस्कृतिक विजय महोत्सव कार्यक्रम 12 वां वर्ष का सफल आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 अक्टूबर 2022 को ग्राम भलौर तहसील मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी (मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर) में शंभू-गौरा महापूजन, महासम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि श्री श्याम सिंह मरकाम (राष्ट्रीय महासचिवगों गया) ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे भारत में गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन बड़ी तेजी से फैल रही है और गोण्डवाना आंदोलन के महानायक व गोंडवाना रत्न पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के सपनों को पूरा करने के लिए गोंडवाना आंदोलन के हर एक कार्यकर्ता बहुत अच्छा काम कर रहा है। आने वाले समय में निश्चित ही गोंडवाना राज्य की संकल्पना को हम पूरा करेंगे। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों, आमंत्रित अतिथियों एवं सभी अतिथियों सहित सभी वर्गों के लोगों को गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन को समझकर काम करने की आवश्यकता बताया और राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने सभी लोगों को 28 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पावन धरती ग्राम तिवरता में गोण्डवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी के द्वितीय पुण्यतिथि दिवस पर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अपील किया।
देश प्रदेश से पधारे गोडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी / प्रदेशपदाधिकारियों में से मा. संतोष चन्द्राकर (राष्ट्रीय महासचिव गोगपा), डा. एल. एस. उदय (राष्ट्रीय महामंत्री गोगपा), आमंत्रित अतिथि राम खेलावन तिवारी (प्रदेश महामंत्री गोंगपा म.प.), धीरज तिवारी (ब्लाक अध्यक्ष गोंगपा कोतमा म. प्र.) सुभास द्विवेदी (प्रदेश सलाहकार गोंगपा म.प्र.), तिरू इंजी. संजय सिंह कमरो (प्रदेशाध्यक्ष गोंगपा छ.ग.). डी. एल. भास्कर ( प्रदेश महासचिव गोंगपा छ.ग.), इस्तियाक अहमद(प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गोंगपा छ.ग.), दीपक सिंह मरावी (प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गोंगपा छ.ग.), इरफान शेख (संभागीय महामंत्री सरगुजा), ति के चल • सिंह मरकाम (जिलाध्यक्ष गोंगपा एमसीबी) ति कन्हैया लाल यादव (जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ गोंगपा एमसीबी), ति. सुखनंदन मिंज ( जिलाध्यक्ष गोंगपा कोरिया), ति. राजा राम जाता (कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गोंगपा कोरिया) इत्यादि अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोडवाना गणतंत्र पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान लोगों से किया और पूरी निष्ठा, लगन और निरंतर परिश्रम करते हुए, गोगपा संगठन में काम करते हुए सन 2023 व 2024 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जनप्रतिनिधि बनाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम को तिरू राम अचिन सिंह पोया जिलाध्यक्ष गोगपा सूरजपुर, तिरू सुरेश कुमार आयम (कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गोंगपा एमसीबी), ति अहिबरन सिंह कुस ( जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गोंगपा (एमसीबी), ति वीर सिंह उईके (जिलाध्यक्ष जीएसयू एम सीबी) ति. जगजीवन सिंह उईके ( जिलाध्यक्ष किसान ( मोर्चा गोंगपा एमसीबी). ति. गोपाल सिंह कमरो ( जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा गोंगपा कोरिया), रामदेव सिंह परस्ते (जिला उपाध्यक्ष), सुखलाल सिंह मरावी (ब्लाक अध्यक्ष गोंगपा भरतपुर, ति. सुरेश राज कोराम (ब्लाक अध्यक्ष गोंगपा खड़ गवां). तिरू महेंद्र सिंह मरकाम (ब्लाक अध्यक्ष गोंगपा पटना), तिरू, बिजेंद्र मसराम (ब्लाक अध्यक्ष केल्हारी), ति तेज प्रताप मरकाम (ब्लाक अध्यक्ष गोगपा बैकुंठपुर ), तिरूमाय सोना सिंह मरकाम (नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा झगराखंड) ने भी सम्बोधित किया । इस गोण्डवाना सांस्कृतिक विजय महोत्सव में गोगपा के समस्त मोर्चा के ब्लाक / ग्राम पंचायत के पदाधिकारी व -कार्यकर्ता गण उपस्थित थे । गोगपा जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम ने बताया कि इस कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा सांस्कृतिक विजय महोत्सव को सफल बनाते हुए मुख्य अतिथि श्याम सिंह मरकाम के प्रति लोगों ने अपनी आस्था व विश्वास व्यक्त किए हैं, इसके लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला ईकाई मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर आभारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments