Monday, August 25, 2025
Homeछत्तीसगढ़प्रतापपुर विधानसभा में गोंगपा ने अपना संगठन को मजबूत करने के लिए...

प्रतापपुर विधानसभा में गोंगपा ने अपना संगठन को मजबूत करने के लिए बनाई रणनीति

प्रतापपुर :-  गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रतापपुरका ब्लॉक कमेटी बैठक ग्राम पंचायत भेड़िया में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी की विचार धारा, संगठन की मजबूती एवं कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अहम चर्चा की गई तथा सभी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को काम करने का आह्वान किया गया।
गोंगपा जिला कार्यवाहक अध्यक्ष देवाय पोया ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से प्रदेश में अत्याचार, अन्याय शेष बहुत जादा बढ़ गया है। कांग्रेस के इस कमी को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। जिलामहानदी को ने बताया कि केंद्र में भाजपा सरकार एवं प्रदेश में कांग्रेस सरकार दोनों आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के साथ छेड़छाड़ कर रही है जिसमें आदिवासी समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। छतीसगढ़ के आदिवासी जनप्रतिनिधि एवं विधायक मंत्री सांसदों ने हो सहे समाज में अत्याचार शोषण के प्रति कुछ नहीं बोलते है कांग्रेस सरकार बने चार वर्ष बीत चुका है पर किसी भी क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। सड़क, स्कूल अस्पताल की स्थिति बहुत ही खराब है कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में भष्ट्राचार को ज्यादा बढ़ावा दिया है।
इस बैठक में कई अहम महत्वपूर्ण चर्चा की गयी है। बैठक में उपस्थित, सम्भागीय सचिव, राजकुमार पोया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कवल साथ सरुता जिला उपाध्यक्ष जगमोहन टेकाम, जरही तहसील ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम पोया, ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल पोया, ओमप्रकाश, जगमोहन मरावी, कमान मरावी, गोविंद मरावी, नर्मदा सिंह एवं अन्य कई पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे थे।

RELATED ARTICLES

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments