Wednesday, March 12, 2025
Homeभारतजीएसयू छत्तीसगढ़ की प्रदेश परिषद बैठक बिलासपुर में सम्पन्न..

जीएसयू छत्तीसगढ़ की प्रदेश परिषद बैठक बिलासपुर में सम्पन्न..

बिलासपुर :- गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन छत्तीसगढ़ की प्रदेश परिषद बैठक छत्तीसगढ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित में गोंडवाना भवन जोरापारा, सरकंडा बिलासपुर में रखी गई। जिसमें देश-प्रदेश के राष्ट्रीय व प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की शुरूआत सर्वप्रथम पेन गोंगो के साथ किया गया तत्पश्चात अतिथि स्वागत, परिचय सत्र, जीएसयू पदाधिकारियों का विचार, अतिथि उद्बोधन एवं बैठक के अंत में समीक्षा किया गया।
बैठक की अध्यक्षता गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष लयोर संतोष मरावी ने किया। प्रदेश परिषद में जीएसयू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरुमाल हेमंत कोर्चे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिन्होंने जीएसयू इंडिया की नियमावली कि सभी कंडिका का अनुसरण करने एवं जीएसयू इंडिया का स्थापना किस उद्देश्य के लिए किया गया है इसके सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक पदाधिकारी एवं कार्यकताओं को बताया।
इस प्रदेश परिषद बैठक में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी तिरुमाल कौशिकी उईके, राष्टीय उपाध्यक्ष जीएसयू इंडिया, तिरुमाल राजेश पोया राष्टीय सचिव, प्रदेश स्तर पंकज कंवर उपाध्यक्ष, जितेन्द्र श्याम उपाध्यक्ष, लया पदमा नेताम महासचिव, मनोज मरावी महासचिव, स्वप्निल सिंह धुर्वे सचिव, ललित मुरारी मीडिया प्रभारी, रामू श्याम संयोजक, के. के. मरावी समन्यक तथा जिला स्तर से बद्री नेताम जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार, अभय राज कवर्धा, अनिल पोया कोरबा, सुनील कुरेती बालोद, सुरेन्द्र श्याम जांजगीर चांपा, मनीष मरावी बिलासपुर दीपा मरकाम जिला महासचिव बिलासपुर, सुनील आयाम कोरिया जिलाध्यक्ष, वीर सिंह उईके एमसीबी एवं छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से जिले के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी गण भारी संख्या में उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home