Wednesday, April 9, 2025
Homeछत्तीसगढ़गोंडवाना गोंड महासभा  छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक सिविल लाइन वृन्दावन हॉल...

गोंडवाना गोंड महासभा  छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक सिविल लाइन वृन्दावन हॉल रायपुर में हुआ सम्पन्न

विजय सिंह मरपच्ची (रायपुर) -: विगत 24 सितंबर 2022 – गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक सिविल लाइन वृन्दावन हॉल रायपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी जिलों के अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित हुए।बैठक में गोंड महासभा के आदर्श नियमावली पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। आजीवन सदस्य के लिए सभी जिलों के अध्यक्षो को फॉर्म एवं रशीद बुक वितरण किया गया। गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ का पंजीयन क्रमांक का कतिपय लोगों द्वारा प्रयोग किये जाने एवं 15 वां राष्ट्रीय अधिवेशन का सूचना व्हाट्सएप के द्वारा दिये जाने एवं बिना बैठक किये निर्णय लिए जाने व आंध्र प्रदेश से बिना अधिवेशन किये झण्डा लाने पर निंदा प्रस्ताव किया गया।
प्रांतीय बैठक चार महीने में एक बार होगा जो सभी संभागों में होगा दूसरा प्रांतीय बैठक सरगुजा संभाग में दिसंबर माह में  रखने का निर्णय लिया गया है जिसमें सभी प्रांतीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्षो, कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक में शामिल होना अनिवार्य है लगातार तीन बैठकों में बिना कारण सूचना दिये अनुपस्थित रहने पर पद को शून्य माना जायेगा।
समाज को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक रुप से संपन्न बनाने के लिए गोंडी संस्कृति,  गोंडी भाषा को प्रत्येक घर तक पहुचाने, सामाजिक जनगणना के साथ सभी संभागों एवं जिलों के गोंड समुदाय में समन्वय स्थापित कर अमात गोंड, राज  गोंड, ध्रुव गोंड, प्रधान गोंड, सरगुजिहा गोंड समाज का एकीकरण करना ।
गोंडवाना गोंड महासभा  में सभी राजनीतिक दलों के गोंड समाज के व्यक्ति सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति कोई ना कोई पार्टी से जुड़ा रहता है और गोंड समाज के लोग भी राजनीति में अच्छा मुकाम हांसिल करें ये कामना करता है। गोंड महासभा सामाजिक संगठन है जिसमें सभी सदस्य होंगे लेक़िन राजनीति के बड़े पदों में शामिल व्यक्ति पदाधिकारी नही बन सकता।ताकि समाज का राजनीतिक उपयोग ना हों। समाज में समाज की बात हो सामाजिक आंदोलन में सभी की भागीदारी हों।
समाज के उत्थान के लिए सिर्फ़ काम हो।गोंडी भाषा संस्कृति,कोया पुनेम का विस्तार हो,सभी घरों में सतरंगी झण्डा स्थपित हो , प्रदेश पदाधिकारियों की निर्वाचन एवं मनोनयन में आजीवन सदस्य व ज़िला अध्यक्ष ही भाग ले सकेंगे हैं जिनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।
आप सभी अधिक से संख्या में आजीवन सदस्य ग्रहण कर सामाजिक एकता का परिचय देंवे । इस बैठक में प्रमुख रूप से गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष- पूर्व आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक अकबर कोर्राम जी, संरक्षक मोहन टेकाम जी,कार्यकरिणी प्रदेश अध्यक्ष-रमेश चंद्र श्याम जी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवराखन लाल मराई,यू. आर.गांगराले, विनोद नागवंशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष- मोहर लाल कोमरे, प्रदेश महासचिव- तरुण नेताम जी, संयुक्त सचिव- गजराज टेकाम,रिखी राम नेताम,जयपाल सिंह ठाकुर, कमलेश ध्रुव, युवा प्रभाग प्रदेश अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- तामेश्वरी ठाकुर,भुनेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- सोनऊ राम नेताम,रायगढ़ ज़िला अध्यक्ष कंदर्प राज सिदार, शक्ति ज़िला अध्यक्ष बलवंत सिदार सभी ज़िलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुए ।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. SMAS лифтинг для длительной поддержки молодого образа
    smas лифтинг ультразвуковая подтяжка [url=https://smas-lift.ru]https://smas-lift.ru[/url].

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

विज्ञापन

- Advertisment -

देश

Recent Comments

MarcusTweli on Home
WilliamCen on Home
WileyCruri on Home
Williamincal on Home
JasonGef on Home
Roberthef on Home
RussellPrell on Home
Tommykap on Home
DavidMiz on Home
SonyaKag on Home